ब्लड प्रेशर कैसे कंट्रोल करें: कम नमक खाने के बाद भी बढ़ रहा है BP? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप
High Blood Pressure Causes: आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गया है। अक्सर जब भी ब्लड प्रेशर बढ़ने की बात होती है, तो सबसे पहले नमक कम खाने की सलाह दी जाती है। इसमें कोई शक नहीं कि ज्यादा नमक का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कारण है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रोजमर्रा की कुछ ऐसी आदतें भी हैं, जिनका असर आपके ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है कम नींद लेना, लगातार तनाव में रहना, दिनभर बैठे रहना, जरूरत से ज्यादा कैफीन लेना और शराब का सेवन करना ऐसे कारक हैं, जो ब्लड प्रेशर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। कई बार लोग खाने में नमक कम कर देते हैं, लेकिन अपनी बाकी आदतों पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा कुछ दवाएं, मोटापा और नींद के दौरान सांस लेने से जुड़ी समस्याएं भी उच्च रक्तचाप से संबंधित हो सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए केवल खानपान ही नहीं, बल्कि पूरी जीवनशैली पर ध्यान देना जरूरी है। आइए जानते हैं नमक के अलावा कौन-से छिपे हुए कारण आपके ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकते हैं और इन्हें नियंत्रित रखने के लिए आप क्या कर सकते हैं।
#HealthFitness #National #HighBloodPressure #HighBp #LifestyleHabits #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 16:47 IST
ब्लड प्रेशर कैसे कंट्रोल करें: कम नमक खाने के बाद भी बढ़ रहा है BP? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप #HealthFitness #National #HighBloodPressure #HighBp #LifestyleHabits #VaranasiLiveNews
