Epstein: कौन है रहस्यमयी महिला कारिना शुलियाक, जिसे एपस्टीन ने अपना वारिस बनाया; आखिरी कॉल भी उसे ही किया था

कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को लेकर कई ऐसे खुलासे हुए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में हलचल मचाई है। अब एपस्टीन फाइल्स के नए जारी दस्तावेजों में एक रहस्यमयी महिला ने भी लोगों की दिलचस्पी को बढ़ाया है। ये महिला है कारिना शुलियाक, जो जेफ्री एपस्टीन की बेहद करीबी थी और उसे ही एपस्टीन ने अपनी संपत्ति का वारिस बनाया है। गौरतलब है कि अपनी मौत से पहले एपस्टीन ने आखिरी कॉल कारिना को ही किया था। कौन है कारिना शुलियाक कारिना बेलारूस की एक डेंटिस्ट है, जिसे अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों में एपस्टीन की प्रेमिका बताया गया है। एपस्टीन के जीवन में उसका गहरा असर था और अगस्त 2019 में जब एपस्टीन ने आत्महत्या की थी तो उसने आखिरी बार कारिना से ही बातचीत की थी। यौन तस्करी के मामलों में फंसने के बाद एपस्टीन से उसके करीबी दोस्तों ने भी मुंह फेर लिया था और सिर्फ कारिना शुलियाक ही थी, जो आखिरी समय तक एपस्टीन के संपर्क में थी, इससे दोनों के रिश्तों की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है।

#World #International #KarynaShuliak #EpsteinFiles #JaffreyEpstein #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 06:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Epstein: कौन है रहस्यमयी महिला कारिना शुलियाक, जिसे एपस्टीन ने अपना वारिस बनाया; आखिरी कॉल भी उसे ही किया था #World #International #KarynaShuliak #EpsteinFiles #JaffreyEpstein #VaranasiLiveNews