कौन हैं डोजा कैट? फ्लिपराची के बाद इंटरनेशनल सिंगर का गाना बना धुरंधर 2 का हिस्सा, फैंस हुए उत्साहित
फिल्म धुरंधर 2 का टीजर दो दिन पहले रिलीज हुआ। इस टीजर को देखते हुए फैंस का ध्यान इस बात पर गया कि आखिर में डोजा कैट का गाना आह मैन (AAAHH MEN) बजता है। इस बात को मेकर्स ने भी टीजर के साथ कंफर्म किया है कि फिल्म में उनका यह गाना इस्तेमाल किया गया है। जानिए, कौन हैं ये सिंगर डोजा कैट 16 साल की उम्र से म्यूजिक बनाना शुरू किया आज डोजा कैट अमेरिका की पॉपुलर सिंगर, सॉन्ग राइटर, रैपर हैं। उनका असली नाम अमाला रत्ना जैंडिले डलामिनी है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में जन्मी ( (21 अक्टूबर 1995) डोजा कैट ने 16 साल की उम्र से म्यूजिक बनाना शुरू किया। आज वह सबसे चर्चित पॉप स्टार के तौर पर मशहूर हैं। साल 2023 में उन्हें टाइम मैगजीन के सबसे पॉपुलर लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया था।
#Bollywood #Hollywood #National #DojaCat #WhoIsDojaCat #SingerFlipperachi #HollywoodSingerDojaCat #DojaCatSongs #Dhurandhar2 #RanveerSingh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 11:11 IST
कौन हैं डोजा कैट? फ्लिपराची के बाद इंटरनेशनल सिंगर का गाना बना धुरंधर 2 का हिस्सा, फैंस हुए उत्साहित #Bollywood #Hollywood #National #DojaCat #WhoIsDojaCat #SingerFlipperachi #HollywoodSingerDojaCat #DojaCatSongs #Dhurandhar2 #RanveerSingh #VaranasiLiveNews
