धुरंधर 2: दुबई के कॉन्सर्ट में आतिफ असलम ने गाया 'जान से गुजरते हैं' गाना, वीडियो देख फैंस रह गए हैरान

आतिफ असलम ने शुक्रवार, 27 नवंबर को दुबई के कोका-कोला एरिना में शानदार कॉन्सर्ट किया। इस दौरान उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से वहां मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लेकिन शो के दौरान सिंगर ने एक ऐसा गाना गाया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। क्या है वीडियो में खास दरअसल, कॉन्सर्ट के दौरान आतिफ असलम ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का गाना 'जान से गुजरते हैं' गाया। उनकी इस परफॉर्मेंस को देखकर वहां मौजूद फैंस हैरान भी हुए और काफी खुश भी नजर आए। सोशल मीडिया पर इस पल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक फैन ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन ने इसे दो देशों के बीच एक अनोखा मेल बताया। उसने लिखा, 'कुछ गानों को सच में वीजा की जरूरत नहीं होती।' आतिफ की इस परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। देखें वायरल वीडियो- View this post on Instagram A post shared by Shubh | Real Estate | Dubai (@shubh.dxbrealtor)

#Bollywood #Entertainment #National #Dhurandhar #DhurandharTheRevenge #JaanSeGuzarteHain #JaanSeGuzarteHainSong #JaanSeGuzarteHainDhurandharLyrics #AtifAslam #AtifAslamConcert #AtifAslamDubaiConcert #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 28, 2026, 07:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




धुरंधर 2: दुबई के कॉन्सर्ट में आतिफ असलम ने गाया 'जान से गुजरते हैं' गाना, वीडियो देख फैंस रह गए हैरान #Bollywood #Entertainment #National #Dhurandhar #DhurandharTheRevenge #JaanSeGuzarteHain #JaanSeGuzarteHainSong #JaanSeGuzarteHainDhurandharLyrics #AtifAslam #AtifAslamConcert #AtifAslamDubaiConcert #VaranasiLiveNews