Rohtak News: मंडी में दो दिन बाद खरीदा गेहूं, शाम चार बजे तक 10,000 क्विंटल खरीदा

रोहतक। जिले की अनाज मंडी में शनिवार को दो दिन बाद गेहूं खरीदा गया। शाम चार बजे तक 10,000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इस समय तक मंडी में लगभग 900 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसके लिए लगभग 8 गेट पास जारी किए गए। शाम चार बजे तक मंडी से लगभग 35,000 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ। मंडी में शनिवार तक 9,72,701 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसमें से लगभग 9,13,879 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। खरीदे गए गेहूं में से लगभग 5,95,176 क्विंटल का उठान हो चुका है। यह कुल खरीद का लगभग 65 प्रतिशत से ज्यादा है। अब तक मंडी में 12,997 से अधिक गेट पास जारी किए जा चुके हैं। मंडी में कई दिनों से गेहूं की आवक घटती जा रही है। औसतन गेहूं की आवक 600 से 700 क्विंटल तक पहुंच गया है। सीजन लगभग समाप्त होने वाला है। उठान भी तेजी से किया जा रहा है। जिले में रोहतक के अलावा आठ मंडियों में गेहूं की खरीद की जा रही है।

#WheatPurchasedAtTheMarketAfterATwo-dayHiatus;10 #000QuintalsProcuredBy4:00PM. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 23:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: मंडी में दो दिन बाद खरीदा गेहूं, शाम चार बजे तक 10,000 क्विंटल खरीदा #WheatPurchasedAtTheMarketAfterATwo-dayHiatus;10 #000QuintalsProcuredBy4:00PM. #VaranasiLiveNews