Amethi News: गेहूं खरीद का लक्ष्य तय, 100 केंद्र भी खुल गए; लेकिन बोरे नहीं हो रहे पूरे, अधर में लटकी खरीदारी
यूपी के अमेठी में फसल समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत गेहूं खरीद शुरू हो गई है। लेकिन, व्यवस्थागत कमी सामने आ रही है। बोरे उपलब्ध न होने से कई क्रय केंद्रों पर तौल प्रभावित है। इससे खरीद की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। किसान उपज लेकर केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। लेकिन, लंबे इंतजार के बाद निराश लौट रहे हैं। जिले में 30 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य तय है। इसके लिए 106 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 100 स्थापित हैं। इसके बावजूद सीमित केंद्रों पर ही खरीद दर्ज हो सकी है। अब तक करीब 792.55 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। इस प्रक्रिया में 98 किसानों ने अपनी उपज बेची, जो लक्ष्य के सापेक्ष कम भागीदारी दर्शाती है। खाद्य विभाग को 17900 मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है। समय और श्रम का नुकसान हो रहा इस एजेंसी के तहत 762.90 मीट्रिक टन खरीद दर्ज हुई है। अन्य एजेंसियों में प्रगति धीमी बनी हुई है। कई केंद्र चालू होने के बाद भी खरीद शुरू नहीं हो सकी। बोरे की कमी के कारण तौल बाधित है। किसानों को उपज वापस ले जानी पड़ रही है। इससे समय और श्रम का नुकसान हो रहा है। प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए मोबाइल टीमों का गठन किया है, मगर इसका असर सीमित दिख रहा है। कई केंद्रों पर समुचित प्रबंधन नहीं होने से समस्या बनी हुई है। लक्ष्य के अनुसार होगी खरीद डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक चरण में बोरे की कमी सामने आई है। आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। जल्द सभी केंद्रों पर पर्याप्त बोरे उपलब्ध कराए जाएंगे। खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
#CityStates #Amethi #Lucknow #UttarPradesh #UpNewsLiveTodayInHindi #UpNewsInHindi #UpNewsLiveTodayLive #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 15:32 IST
Amethi News: गेहूं खरीद का लक्ष्य तय, 100 केंद्र भी खुल गए; लेकिन बोरे नहीं हो रहे पूरे, अधर में लटकी खरीदारी #CityStates #Amethi #Lucknow #UttarPradesh #UpNewsLiveTodayInHindi #UpNewsInHindi #UpNewsLiveTodayLive #VaranasiLiveNews
