इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप-मराठी फेस्टिवल जत्रा शुरू, कला प्रदर्शनी भी देख सकते है

मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा गांधी हॉल पोतदार प्लाजा में शुरू हो चुका है। शनिवार को फेस्टिवल का दूसरा दिन है। रविवार तक 45 से अधिक स्टॉलों पर शहरवासी मराठी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। इसके अलावा लावणी नृत्य भी होंगे। इंदौर के नेहरू स्टेडियम से सुबह छह बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। साहित्यिक आयोजन में शनिवार को सुबह के सत्रों में साहित्यकार लोगों से रूबरू होंगे। आयोजन रवींद्र नाट्य गृह में होगा। श्रोता साहित्यिक विमर्श भी कर सकेंगे। खेल प्रशाल में द हार्ट ऑफ आर्ट प्रदर्शनी का दूसरा दिन है। मधुबनी, मांडणा आर्ट सहित कई कलाओं का प्रदर्शन यहां हो रहा है। आपले वाचनालय, राजेंद्र नगर में शाम छह बजे मराठी कवियों का सम्मान होगा और रचना पाठ किया जाएगा। इंदौर में शाम साढ़े छह बजे कराओके क्लब द्वारा एक शाम सुरीले नगमों के नाम संगीत निशा आयोजित होगी।

#CityStates #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 04:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप-मराठी फेस्टिवल जत्रा शुरू, कला प्रदर्शनी भी देख सकते है #CityStates #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews