Summer Alert: गर्मियों में सेहत पर भारी पड़ सकती हैं आपकी ये पांच गलतियां, अस्पताल में होना पड़ सकता है एडमिट

अप्रैल खत्म होते-होते भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देश के ज्यादातर हिस्सों में दिखना शुरू हो गया है। पारा अभी से 40 पार होने लगा है, जो सेहत के लिए भी दिक्कतें बढ़ाने वाला माना जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इन दिनों गर्मी-धूप और हीट स्ट्रोक से बचे रहने की सलाह दे रहे हैं। अमर उजाला में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट में हमने बताया कि किन लोगों को लू लगने का खतरा ज्यादा होता है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है बढ़ती गर्मी का असर केवल त्वचा पर नहीं, बल्कि दिल, दिमाग, किडनी, पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम तक पर पड़ने का खतरा रहता है। शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए हमारा सिस्टम लगातार काम करता है। जब गर्मी बहुत ज्यादा हो जाती है, तो शरीर पसीने के जरिए खुद को ठंडा करने की कोशिश करता है। लेकिन यदि शरीर में पानी की कमी हो जाए तो डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशनऔर हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थितियां पैदा हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं इन दिनों हम सभी को अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

#HealthFitness #National #SummerHealthMistakes #MistakesToAvoidInSummer #HeatStrokePrevention #गर्मियोंमेंक्यानकरें #गर्मीमेंसेहतकाध्यान #गर्मियोंकीगलतियां #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 18:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Summer Alert: गर्मियों में सेहत पर भारी पड़ सकती हैं आपकी ये पांच गलतियां, अस्पताल में होना पड़ सकता है एडमिट #HealthFitness #National #SummerHealthMistakes #MistakesToAvoidInSummer #HeatStrokePrevention #गर्मियोंमेंक्यानकरें #गर्मीमेंसेहतकाध्यान #गर्मियोंकीगलतियां #VaranasiLiveNews