अलर्ट: कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल फिर भी हो सकता है हार्ट अटैक, लिपिड प्रोफाइल टेस्ट में भी सामने नहीं आता ये दुश्मन
हृदय रोग वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनाहुआ है। हर साल लाखों लोगों की मौत इस बीमारी के कारण हो जाती है। आमतौर पर लाइफस्टाइल में गड़बड़ी, आहार ठीक न होने और आनुवांशिक स्थितियों को दिल की बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता रहा है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी वयस्कों को नियमित रूप से हेल्थ चेकअप, लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराते रहने की सलाह देते हैं ताकि हृदय रोगों के खतरे की पहले से ही पहचान की जा सके। डॉक्टर कहते हैं, कई मामलों में देखा गया है कि मरीज काकोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल है, ब्लड प्रेशर-वजन भी ठीक रहता है और बाकी जांच रिपोर्ट में भी कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं दिखती। फिर भी कुछ लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याओं का खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिल की बीमारियों का खतरा सिर्फ कोलेस्ट्रॉल यानी लिपिड प्रोफाइल टेस्ट से ही नहीं तय किया जा सकता है। एक ऐसा छिपा हुआ जोखिम भी है, जो सामान्य कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट में दिखाई ही नहीं देता। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आपकी रिपोर्ट में एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल सामान्य आयाहै, तो इसका मतलब यह नहीं कि दिल का जोखिम पूरी तरह खत्म हो गया। साल2026 में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की नई हृदय संबंधी गाइडलाइन में लिपोप्रोटीन-ए को भी बड़ा खतरा बताया गया है। आप भले ही देखने में पूरी तरह से फिट हों और रिपोर्ट भी नॉर्मल आ रही हो पर धमनियों में हृदय रोग का जोखिम बढ़ रहा हो सकता है।
#HealthFitness #National #LipoproteinaSymptoms #LpA #LpaTest #HighLpA #एलपीएक्याहै #एलपीएटेस्ट #बैडकोलेस्ट्रॉल #लिपोप्रोटीनए #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 30, 2026, 12:08 IST
अलर्ट: कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल फिर भी हो सकता है हार्ट अटैक, लिपिड प्रोफाइल टेस्ट में भी सामने नहीं आता ये दुश्मन #HealthFitness #National #LipoproteinaSymptoms #LpA #LpaTest #HighLpA #एलपीएक्याहै #एलपीएटेस्ट #बैडकोलेस्ट्रॉल #लिपोप्रोटीनए #VaranasiLiveNews
