Anger Problem: क्या आपको भी आता है बहुत ज्यादा गुस्सा? जानिए शरीर पर क्या-क्या होता है इसका असर
आप भी ऐसे एक-दो लोगों को जरूर जानते होंगे जिन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आता है। अक्सर लोग ऐसे लोगों से बचते हैं। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, गुस्सा एक स्वाभाविक और सर्वाइवल मैकेनिज्म है जो खतरों, पूरी न होने वाली जरूरतों या सीमाओं के उल्लंघन की स्थिति में आता है। पर अगर किसी को बार-बार या बहुत ज्यादा गुस्सा आता है तो न सिर्फ सामाजिक रूप से बल्कि सेहत के लिए भी ठीक नहीं है। बार-बार या बहुत ज्यादा गुस्सा करना केवल रिश्तों को ही नहीं, बल्कि आपके पूरे शरीर को भी नुकसान पहुंचा सकता है अक्सर लोग गुस्से को सिर्फ एक इमोशनल रिएक्शन मानते हैं, जबकि मेडिकल साइंस इसे शरीर में होने वाली कई जैविकऔर हार्मोनल प्रतिक्रियाओं से जोड़कर देखती है। जब आप गुस्सा करते हैं, तो शरीर में एड्रेनालाईन और कॉर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन तेजी से बढ़ते हैं। इसका असर सीधे दिल-दिमाग और ब्लड प्रेशर के साथ सांस लेने की गति और यहां तक कि पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। कई अध्ययनों में ये भी पाया गया है कि जिन लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है उनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी अधिक होता है। ऐसे में सवाल ये है कि गुस्से को कंट्रोल कैसे करें
#HealthFitness #National #AngerEffectsOnBody #ExcessiveAnger #गुस्साकंट्रोलकैसेकरें #ज्यादागुस्साआनेकेनुकसान #ज्यादागुस्साआना #StressHormonesCortisol #HowToControlAnger #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 19:11 IST
Anger Problem: क्या आपको भी आता है बहुत ज्यादा गुस्सा? जानिए शरीर पर क्या-क्या होता है इसका असर #HealthFitness #National #AngerEffectsOnBody #ExcessiveAnger #गुस्साकंट्रोलकैसेकरें #ज्यादागुस्साआनेकेनुकसान #ज्यादागुस्साआना #StressHormonesCortisol #HowToControlAnger #VaranasiLiveNews
