Kangra News: सोभा सिंह के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करने का स्वागत

सिक्का जारी करने की अधिसूचना को हिमाचल मित्र मंडल मुंबई ने बताया गौरव की बातसंवाद न्यूज एजेंसीबीड़ (कांगड़ा)। महान चित्रकार सरदार सोभा सिंह की 125वीं जयंती पर उनके सम्मान में 125 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने की अधिसूचना का हिमाचल मित्र मंडल (रजि.), मुंबई ने स्वागत किया है। मंडल ने इसे हिमाचल और पंजाब के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि करार दिया है।मंडल के संयोजक एवं सह-कार्यकारी अध्यक्ष राजिंद्र कपूर ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार जताया। उन्होंने सोभा सिंह मेमोरियल आर्ट सोसायटी, अंद्रेटा के प्रयासों की भी सराहना की।मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने सोसायटी के महासचिव डॉ. हृदयपाल सिंह और अध्यक्ष केजी बुटेल के योगदान को सराहा। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद सरदार तरलोचन सिंह की पहल को भी याद किया। उन्होंने स्मारक सिक्का जारी करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को पत्र लिखे थे। मंडल ने अनुराग ठाकुर, विजय सांपला और शांता कुमार का भी आभार व्यक्त किया।गौरतलब है कि सरदार सोभा सिंह का जन्म 29 नवंबर 1901 को पंजाब में हुआ था। देश विभाजन के बाद उन्होंने कांगड़ा जिले के अंद्रेटा को अपनी कर्मभूमि बनाया। चित्रकला के क्षेत्र में उनके योगदान ने उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाई। उनके सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करने की पहल को कला जगत के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

#WelcomingTheIssuanceOfACommemorativeCoinInHonourOfSobhaSingh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 17:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सोभा सिंह के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करने का स्वागत #WelcomingTheIssuanceOfACommemorativeCoinInHonourOfSobhaSingh #VaranasiLiveNews