Basti News: मार्ग के चौड़ीकरण के लिए एमएलसी का किया स्वागत
बनकटी। लालगंज-बिरितिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 34 करोड़ 60 लाख 61 हजार रुपये की स्वीकृति मिलने पर मंगलवार को विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश का जगह-जगह स्वागत किया गया। कोप चौराहा, लालगंज चौराहा, ढोकवा और कचनी चौराहे पर ग्राम प्रधानों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनका अभिनंदन किया।11 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने 3460.61 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। लंबे समय से जर्जर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सुभाष यदुवंश ने कहा कि लालगंज-बिरितिया मार्ग उनके बचपन की यादों से जुड़ा है। इसी क्षेत्र की मिट्टी में वह पले-बढ़े हैं। मार्ग की बदहाली को उन्होंने करीब से देखा है। इसके विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्ताव रखा था। स्वीकृति मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया। संवाद
#BastiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 02:57 IST
Basti News: मार्ग के चौड़ीकरण के लिए एमएलसी का किया स्वागत #BastiNews #VaranasiLiveNews
