Panipat News: भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

पानीपत। दरगार कलंदर शाह पर बुधवार को भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट इरफान अली का समिति के सदस्याें द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही संपदा अधिकारी मोइनुद्दीन काजी, मौलवी जावेद, अबू हमजा, शाहनवाज, अशरफ अली, मासूम बाबा व अबू बकर हकीम ने दरगाह पर पहुंचने पर महामंत्री राजेश जैन, महामंत्री भूपेंद्र सिंह सग्गू (जोनी) और युवा समाजसेवी आरंभ फाउंडेशन के संस्थापक एडवोकेट मेहुल जैन का भी स्वागत किया गयाएडवोकेट इरफान अली व उनके साथियों के द्वारा कलंदर पीर दरगाह पर चादर व फूल पेश किए और अमन व चैन की दुआ की। उन्होंने कहा कि वे जिम्मेदारी पूरी करेंगे।

#WelcomedTheDistrictPresidentOfTheBJP'sMinorityMorcha #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 12, 2026, 01:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष का किया स्वागत #WelcomedTheDistrictPresidentOfTheBJP'sMinorityMorcha #VaranasiLiveNews