Kaithal News: बाला जी की गदा यात्रा का स्वागत

राजौंद। गांव मटौर के महर्षि मार्कण्डेय मंदिर मुकुटेश्वर धाम मटौर धाममें श्री बाला जी गदा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। बाला जी महाराज की ये गदा 21 फुट लंबी श्री अष्टधातु से बनी है। यह गदा यात्रा केतन सेवा संस्थान हनुमंत धाम उदयपुर (राजस्थान) से चलकर गांव मटौर के मारकंडे मंदिर परिसर में पहुंची। ग्रामीणों ने यहां पर फूल-मालाओं से यात्रा का स्वागत किया और जयकारे लगाए। यात्रा के साथ चल रहे सेवादार सीताराम ने बताया कि कंचन सेवा संस्थान में 11 मुखी और 84 फुट ऊंचे हनुमान जी की मूर्ति का निर्माण हो रहा है। हनुमान जी महाराज की विश्व की एतिहासिक 21 फुट लंबी अष्ट धातु से निर्मित पवित्र गदा पूरे भारत में 32 महीने से भ्रमण कर रहीं है। इस यात्रा का सभी जिलों में श्रद्धालु उत्साह से स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 12 वर्षों तक पूरे हिंदुस्तान में भ्रमण करेगी। उन्होंने बताया कि इस गदा का वजन 1001 किलोग्राम है, जबकि इसकी लंबाई 21 फुट है। यात्रा के स्वागत के लिए मंदिर परिसर को सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने गदा यात्रा के साथ चल रहे रथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं समाज में भाईचारे और धार्मिक भावना को मजबूत करती हैं। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद

#WelcomeToTheBalajiGadaYatra #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 06:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: बाला जी की गदा यात्रा का स्वागत #WelcomeToTheBalajiGadaYatra #VaranasiLiveNews