Weather Update: सोमाली जेट, पाकिस्तानी हीट लो और तिब्बती प्रति चक्रवात के स्थान बदलते ही काशी का मानसून कमजोर
हिंद महासागर के सोमाली जेट, पाकिस्तान के हीट लो और तिब्बती प्रति चक्रवात ने अपना स्थान बदल दिया, जिससे मानसून कमजोर पड़ गया। बारिश न होने के पीछे ऐसी ही कुल छह बड़ी वजहें सामने आ रहीं हैं। हैरानी की बात है कि पुरवा हवा के बजाय पछुआ लय में हैं और मानसूनी सीजन में लू के थपेड़ों की मार पड़ रही है। एक सप्ताह से बनारस देश के शीर्ष 2-4 गर्म शहरों में शुमार हो रहा है। दरअसल, इन दिनों यहां से करीब 210 किमी दूर कर्क रेखा पर पड़ रही सूरज की सीधी किरणों के चलते काशी में कुछ ज्यादा ही तपिश महसूस है। 10 साल में ये पहला संयोग है, क्योंकि हर बार इस समय तक बरसात हो जाती थी या फिर मौसम मानसून के प्रभाव में होता था। बहरहाल, मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को मानसून के आगे बढ़ने का संकेत दिया है, लेकिन सप्ताह भर में यूपी में प्रवेश कर जाएगा इसका कोई सटीक आकलन नहीं है। कमजोर मानसून को लेकर यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने अमर उजाला को छह बड़ी वजहें बताईं।
#CityStates #Varanasi #WeatherUpdate #VaranasiWeather #WeatherNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 12:09 IST
Weather Update: सोमाली जेट, पाकिस्तानी हीट लो और तिब्बती प्रति चक्रवात के स्थान बदलते ही काशी का मानसून कमजोर #CityStates #Varanasi #WeatherUpdate #VaranasiWeather #WeatherNews #VaranasiLiveNews
