हिमाचल मौसम: कमरूनाग झील पर जमी बर्फ की परत, मैदानों में कोहरे का पहरा, जानें प्रदेश में कब बरसेंगे बादल
हिमाचल प्रदेश में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में जहां ठंड से पानी जमने लगा है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है और सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है। वहीं, रात के तापमान में गिरावट के साथ बड़ा देव कमरूनाग की पवित्र झील धीरे-धीरे जमने लगी है। झील के किनारों पर पानी की सतह पर बर्फ की पतली परत दिखाई दे रही है।मौसम केंद्र शिमला ने 28 नवंबर को बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी के कुछ क्षेत्रों में कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है।यह स्थिति एक दिसंबर तक बनी रहने की संभावना है। शिमला में आज धूप खिली हुई है।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalWeatherForecast #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 27, 2026, 21:34 IST
हिमाचल मौसम: कमरूनाग झील पर जमी बर्फ की परत, मैदानों में कोहरे का पहरा, जानें प्रदेश में कब बरसेंगे बादल #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalWeatherForecast #VaranasiLiveNews
