Bageshwar: बिचला दानपुर क्षेत्र में मौसम ने ली करवट, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र स्थित बिचला दानपुर में बुधवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। सुबह तक मौसम साफ रहने के बाद दोपहर में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। ओले गिरने से क्षेत्र में आड़ू, खुबानी, प्लम समेत प्याज, लहसुन और धनिया जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने बताया कि बेमौसम ओलावृष्टि से बागवानी और सब्जी उत्पादन पर असर पड़ा है। हालांकि जिले के अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना हुआ है। वहीं जिला मुख्यालय में तेज गर्मी से लोग परेशान हैं। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे उमस और गर्म हवाओं ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
#CityStates #Bageshwar #UttarakhandNews #UkNews #BageshwarNews #BageshwarWeather #KapkotRain #HeavyRainInBageshwar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 14:11 IST
Bageshwar: बिचला दानपुर क्षेत्र में मौसम ने ली करवट, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान #CityStates #Bageshwar #UttarakhandNews #UkNews #BageshwarNews #BageshwarWeather #KapkotRain #HeavyRainInBageshwar #VaranasiLiveNews
