जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक बनाएंगे सशक्त : गौतम

नव नियुक्त अध्यक्ष देशराज गौतम ने राज्य अध्यक्ष से की मुलाकात, जताया आभारजिलाध्यक्ष बनने के बाद देशराज गौतम आज आएंगे ऊनासंवाद न्यूज एजेंसीऊना। जिला ऊना के नव नियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम ने शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट की। देशराज गौतम ने उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीतियों और जिला ऊना की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई। देशराज गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए जिला कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नई जिम्मेदारी के लिए देशराज गौतम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है और उम्मीद जताई कि देशराज गौतम अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव का लाभ उठाकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने संगठन विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर भी जोर दिया। देशराज गौतम के जिला अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को उनका ऊना आगमन होगा। उनके स्वागत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 9 बजे मैहतपुर के मुख्य गेट पर वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।

#WeWillMakeTheCongressOrganizationInTheDistrictMorePowerful:Gautam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 08, 2026, 19:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक बनाएंगे सशक्त : गौतम #WeWillMakeTheCongressOrganizationInTheDistrictMorePowerful:Gautam #VaranasiLiveNews