भारतीय किसान संगठन का गांव-गांव तक करेंगे विस्तार : हरी राम
कहा, किसानों की समस्याओं के समाधान में संगठन की भूमिका अहम संवाद न्यूज एजेंसी थानाकलां (ऊना)। भारतीय किसान संघ खंड बंगाणा की विस्तृत बैठक प्रदेश संगठन मंत्री हरी राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलबाग सिंह, सदस्य राजिंद्र सिंह सहित खंड और मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर गहन चर्चा हुई। प्रदेश संगठन मंत्री हरी राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने और अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का आह्वान किया।प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने संगठन की आर्थिक स्थिति और आगामी कार्यक्रमों के लिए संसाधन जुटाने पर प्रकाश डाला। उन्होंने पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सदस्य राजिंद्र सिंह ने किसानों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को बैठक में रखा और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का सुझाव दिया।यह निर्णय लिया गया कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन, सदस्यता अभियान को तेज करना तथा किसानों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही आगामी दिनों में किसान जागरूकता कार्यक्रम और बैठकों के आयोजन पर भी सहमति बनी।
#WeWillExpandTheBharatiyaKisanSangathanToEveryVillage:HariRam #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 08, 2026, 18:42 IST
भारतीय किसान संगठन का गांव-गांव तक करेंगे विस्तार : हरी राम #WeWillExpandTheBharatiyaKisanSangathanToEveryVillage:HariRam #VaranasiLiveNews
