Hamirpur (Himachal) News: ट्रांसफार्मर के पास जलभराव, हादसे का खतरा
वार्ड-तीन के लोगों ने कार्यकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापनकहा-हर वर्ष बारिश के दौरान लोगों को होती है परेशानीसंवाद न्यूज एजेंसीनादौन (हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर तीन सेरी में मुख्य संपर्क सड़क पर जलभराव होने से लोगों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। समस्या को लेकर वार्ड के लोगों ने नगर परिषद नादौन के कार्यकारी अधिकारी रमन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से स्थानीय लोगों विजय चौधरी, अरविंद सेठी, नीलम देवी, पंकज सेठी, अभय वर्मा, संजीव कुमार, ओम प्रकाश आदि ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव हो जाता है। पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था न होने से समस्या होती है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाल ही में हुई बारिश से सड़क के साथ स्थापित ट्रांसफार्मर के आसपास पानी जमा हो गया है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए जिससे वार्ड के लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।वार्ड नंबर तीन के लोगों की शिकायत प्राप्त हुई है। संबंधित विभाग से समन्वय कर जल्द समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -रमन शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नादौन
#WaterloggingNearTransformer;RiskOfAccident. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 09, 2026, 17:46 IST
Hamirpur (Himachal) News: ट्रांसफार्मर के पास जलभराव, हादसे का खतरा #WaterloggingNearTransformer;RiskOfAccident. #VaranasiLiveNews
