Meerut News: नाली चोक होने से चौकी परिसर में जलभराव, राहगीर परेशान

कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं, स्थानीय लोगों ने जताया रोषसंवाद न्यूज एजेंसीसरधना। नगर में नाली चोक होने और नालों की नियमित सफाई नहीं होने से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। इसके चलते कस्बा चौकी परिसर और चौराहे पर पानी भर गया। जलभराव के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि कई बार नगर पालिका में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, नालियों की सफाई नहीं होने से पानी की निकासी बाधित हो रही है। नाली चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क और कस्बा चौकी परिसर में जमा हो गया है। चौराहे पर पानी भरने से वहां से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। आसपास के दुकानदारों और निवासियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समस्या को लेकर पहले भी नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने पालिका अध्यक्ष को भी समस्या से अवगत कराते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने नालियों और नालों की सफाई कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। अध्यक्ष सबीला बेगम का कहना है कि सूचना मिलने पर सफाई कर्मियों को मौके पर भेजकर समस्या का निस्तारण कराया गया। साथ ही विशेष अभियान चलाने का का निर्देश देने की बात कही।

#WaterloggingInPoliceOutpostPremisesDueToCloggedDrain;PassersbyInconvenienced. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 18:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: नाली चोक होने से चौकी परिसर में जलभराव, राहगीर परेशान #WaterloggingInPoliceOutpostPremisesDueToCloggedDrain;PassersbyInconvenienced. #VaranasiLiveNews