Gurugram News: सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू

मानेसर। धूल प्रदूषण को कम करने और लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। इससे उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण पाने के साथ-साथ लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही शहर को अधिक हराभरा बनाने के लिए ग्रीन बेल्ट में लगाए गए नए पौधों की भी नियमित देखभाल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पौधों की नियमित देखभाल से हरित क्षेत्र बढ़ेगा, जिससे भविष्य में प्रदूषण कम करने और पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। संवाद

#WaterSprinklingOnRoadsHasBegun. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 14:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू #WaterSprinklingOnRoadsHasBegun. #VaranasiLiveNews