Meerut News: कच्चे नालों से खेतों में बह रहा पानी, नगर पंचायत ने शासन से मांगे 10 करोड़

नाला नहीं बना तो बढ़ेगा संकट, नगर पंचायत ने मंत्री को भेजा पत्रसंवाद न्यूज एजेंसीहस्तिनापुर। नगर पंचायत ने कस्बे के पंच प्यारे भाई धर्म सिंह जन्म स्थली सैफपुर कर्मचंदपुर मार्ग पर जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर शासन स्तर पर पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। नगर पंचायत की ओर से नगर विकास विभाग के मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को पत्र भेजकर नाला निर्माण के लिए विशेष अनुदान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। पत्र में करीब 10 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने की मांग की गई है। पत्र में बताया गया कि ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर की वर्तमान अनुमानित आबादी करीब 37 हजार है। नगर पंचायत कार्यालय भवन की चहादीवारी के समानांतर लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा कच्चा नाला नगर की सीमा में है, जिसमें नगर की लगभग आधी आबादी के घरों का पानी बहता है। यह पानी सीधे किसानों के खेतों से होकर गुजरता है, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं। इस समस्या को लेकर किसान लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। वर्तमान स्थिति यह है कि नाले का पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जबकि यह प्रभावित मार्ग वार्ड-1 मनोहरपुर कॉलोनी और गांव सैफपुर कर्मचंदपुर को जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों राहगीर और श्रद्धालु इसी मार्ग से आवागमन करते हैं लेकिन सड़क की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।चेयरपर्सन सुधा खटीक में बताया कि यदि इस कच्चे नाले का पक्का निर्माण करा दिया जाए तो जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। इससे न केवल किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा सकेगा बल्कि सड़कों की हालत भी सुधरेगी और नागरिकों को राहत मिलेगी। नगर पंचायत ने जनहित को देखते हुए शासन से शीघ्र विशेष अनुदान स्वीकृत करने की मांग की है। जिससे स्थानीय नागरिकों और किसानों को उम्मीद है कि शासन स्तर से जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और कब तक समस्या का समाधान होगा।

#WaterFlowingIntoTheFieldsFromRawDrains #NagarPanchayatDemanded10CroresFromTheGovernment #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: कच्चे नालों से खेतों में बह रहा पानी, नगर पंचायत ने शासन से मांगे 10 करोड़ #WaterFlowingIntoTheFieldsFromRawDrains #NagarPanchayatDemanded10CroresFromTheGovernment #VaranasiLiveNews