Una News: बारिश के बाद खड्ड में आया पानी, मरम्मत कार्य न होने से ग्रामीणों में रोष
ऊना। पेखुबेला-झोड़ोवाल पुल को क्षतिग्रस्त हुए करीब एक वर्ष हो गया है। अब दोबारा से मानसून सिर पर आ गया है लेकिन पुल आज भी मरम्मत का इंतजार कर रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति नाराजगी है। शनिवार को बारिश होने के बाद खड्ड में भी पानी आ गया है। पुल की मरम्मत न होने से लोग में रोष है।लोक निर्माण विभाग के अधिकारी दावा करते नहीं थक रहे कि पुल का मरम्मत कार्य केवल दो दिन का है। ऐसेे में ग्रामीणों का कहना है कि अगर दो दिन का ही काम है तो इसे टेंडर होने के डेढ़ महीने के बाद भी किया क्यों नहीं जा रहा है। बता दें कि पुल को क्षतिग्रस्त हुए आठ महीने से अधिक समय बीत चुका है। विभाग ने मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को काम भी दे दिया है लेकिन मौके पर अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि पुल के एक तरफ से खड्ड से मलबा हटा कर खड्ड के ही किनारे एकत्रित जरूर कर दिया है। इस पुल के मरम्मत कार्य पर करीब दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने पुल के मरम्मत कार्य को पूरा करने लिए दो महीने की समय सीमा तय की है।बरसात शुरू होने वाली है। खड्ड में भी पानी आ गया है। पुल का काम दो दिन का ही है तो इसे अभी तक करवाया क्यों नहीं गया है। दो महीनों से बार-बार एक ही बात सुनने में मिलती है, बस काम शुरू हो जाएगा। अब तो खड्ड में पानी आ गया है, ऐेसे में काम कैसे करेंगेे। -राज चौधरी, स्थानीय निवासी बारिश के कारण खड्ड में पानी आ गया है। ऐसेे में अगर विभाग ने काम करवा भी दिया तो गुणवत्ता पर हमेशा संशय रहेगा। समझ से परे है कि अगर छोटा सा काम है तो टेंडर होने के डेढ़ महीने बाद भी इसे क्यों शुरू नहीं किया गया। विभाग की लेटलतीफी कहीं ग्रामीणों की परेशानी का सबब न बन जाए।-रविंद्र कुमार, स्थानीय निवासी अभी बरसात शुरू होने में बीस दिन बाकी हैं। ग्रामीण परेशान न हों, इस काम को पूरा कर दिया जाएगा।-केएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊना।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 19:23 IST
Una News: बारिश के बाद खड्ड में आया पानी, मरम्मत कार्य न होने से ग्रामीणों में रोष #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
