हैप्पी बर्थडे वीवीएस लक्ष्मण: वो पारियां, जिनसे वह बने 'गॉड ऑफ फोर्थ इनिंग्स'; ऑस्ट्रेलिया का घमंड कैसे तोड़ा?
भारतीय क्रिकेट में कुछ बल्लेबाज अपनी आक्रामकता के लिए जाने गए तो कुछ अपनी तकनीक के लिए। लेकिन वीवीएस लक्ष्मण ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने अपनी कलात्मक बल्लेबाजी और मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य दिखाकर अलग पहचान बनाई। कलाई के जादूगर के नाम से मशहूर लक्ष्मण को टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिना जाता है। खासकर चौथी पारी में उनका प्रदर्शन ऐसा रहा कि उन्हें 'गॉड ऑफ फोर्थ इनिंग' कहा जाने लगा। वीवीएस लक्ष्मण का जन्म एक नवंबर 1974 को हैदराबाद में हुआ था। वह रविवार को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों की मौजूदगी वाले दौर में टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाए रखना आसान नहीं था, लेकिन लक्ष्मण ने अपने प्रदर्शन से यह कर दिखाया।
#CricketNews #Cricket #International #VvsLaxman #VvsLaxmanBirthday #VvsLaxman281 #IndianCricket #GodOfFourthInnings #KolkataTest2001 #IndiaVsAustralia #TestCricket #NationalCricketAcademy #PadmaShri #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 06:56 IST
हैप्पी बर्थडे वीवीएस लक्ष्मण: वो पारियां, जिनसे वह बने 'गॉड ऑफ फोर्थ इनिंग्स'; ऑस्ट्रेलिया का घमंड कैसे तोड़ा? #CricketNews #Cricket #International #VvsLaxman #VvsLaxmanBirthday #VvsLaxman281 #IndianCricket #GodOfFourthInnings #KolkataTest2001 #IndiaVsAustralia #TestCricket #NationalCricketAcademy #PadmaShri #VaranasiLiveNews
