Kullu News: लाहौल-स्पीति में आज 17 पंचायतों में होगा मतदान

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, मतदान के बाद आएंगे परिणामसंवाद न्यूज एजेंसी केलांग (लाहौल-स्पीति)। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत मंगलवार को जिले की 17 पंचायतों में मतदान होगा। इनमें लाहौल उपमंडल की 12 और स्पीति उपमंडल की पांच पंचायतें शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच पदों के परिणाम भी शाम को घोषित किए जाएंगे।जिला प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को एक दिन पहले ही अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत लाहौल उपमंडल की टिंडी, टिंगरेट, त्रिलोकनाथ, मूरिंग, नालडा, गोहारमा, रानिका, कारदंग, मुलिंग, दारचा, कोकसर और कोलांग पंचायतों में मतदान होगा। वहीं स्पीति उपमंडल की काजा, खुरिक, किब्बर, ढंखर और लारा पंचायतों में भी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।उधर, एडीसी काजा शिखा सिमटिया ने बताया कि स्पीति क्षेत्र में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। संवाद

#VotingWillBeHeldIn17PanchayatsInLahaul-SpitiToday. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 17:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: लाहौल-स्पीति में आज 17 पंचायतों में होगा मतदान #VotingWillBeHeldIn17PanchayatsInLahaul-SpitiToday. #VaranasiLiveNews