SIR: पहले सूची में दर्ज था यश, अब दिख रहा अरविंद का नाम, पुराने अभिलेख न मिलने से परेशान मतदाता

मतदाता सूची में यश का नाम था, अब वहां अरविंद का नाम दिख रहा है। ऐसे सैकड़ों लोग परेशान हैं, पुराने अभिलेख नहीं मिलने के कारण मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 22 फरवरी को हाथरस में आयोजित विशेष शिविरों में पहुंचे लोगों के सामने ऐसी कई समस्याएं आईं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में जिले भर में बूथों पर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नोटिसों की सुनवाई, नाम संशोधन आदि का कार्य किया गया। इसमें पहुंचे मतदाताओं को पुराने दस्तावेज नहीं होने के कारण वोट बनवाने में परेशानी हुई। कई मतदाता शिविरों से मायूस लौट गए तो कई पुराने दस्तावेजों को खंगालने में जुट गए हैं। जब मैं शिविर में पहुंचीं तो मायके की वर्ष 2003 की मतदाता सूची का विवरण मांगा गया। संबंधित दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण नाम सूची में नहीं जोड़ा जा सका। अब दोबारा से आना पड़ेगा।-गीता, अइयापुर। पहले पुरदिलनगर में मूंगा-मोती का काम करता था, दो दशकों से कंचन नगर में रह रहा हूं। एसआईआर के नोटिस का जवाब देने पहुंचा तो वर्ष 2003 की मतदाता सूची की प्रति मांगी गई, जो प्रस्तुत नहीं कर सका।-रामवीर, मोहल्ला कंचन नगर। पहले मेरा नाम रुई की मंडी क्षेत्र की मतदाता सूची में भाग संख्या-48 व क्रम संख्या 227 पर दर्ज था, लेकिन अब ऑनलाइन जांच में वहां अरविंद कुमार का नाम प्रदर्शित हो रहा है। सूची में संशोधन की मांग की है।-यश शर्मा, रोशन विहार कॉलोनी।

#CityStates #Hathras #SirList2003 #VoterList #SirForm6 #SasniHathras #HathrasNews #SirNotice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 10:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




SIR: पहले सूची में दर्ज था यश, अब दिख रहा अरविंद का नाम, पुराने अभिलेख न मिलने से परेशान मतदाता #CityStates #Hathras #SirList2003 #VoterList #SirForm6 #SasniHathras #HathrasNews #SirNotice #VaranasiLiveNews