Gorakhpur News: आज व कल विशेष अभियान दिवस पर मतदाता सूची का हो सकेगा संशोधन
गोरखपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत जिले भर में 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस मनाया जा रहा है। इन दो दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाता सूची और आवश्यक फॉर्म के साथ मौजूद रहेंगे।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र त्रिपाठी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परिषदीय विद्यालयों में बने मतदान केंद्र समय से पहले खोल दिए जाएं। बूथों पर साफ-सफाई, फर्नीचर और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक जो बीएलओ नियुक्त हैं, उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी।नागरिक अपने नजदीकी मतदान केंद्र पहुंचकर नाम व विवरण की जांच कर सकते हैं। नाम न होने या गलती होने की स्थिति में फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराया जा सकता है।
#VoterListsCanBeAmendedDuringTheSpecialCampaignDaysTodayAndTomorrow. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 03:02 IST
Gorakhpur News: आज व कल विशेष अभियान दिवस पर मतदाता सूची का हो सकेगा संशोधन #VoterListsCanBeAmendedDuringTheSpecialCampaignDaysTodayAndTomorrow. #VaranasiLiveNews
