Moradabad News: छह एसी ई-बसों में वीएलटीडी चालू नहीं, पंजीकरण रुका
मुरादाबाद। छह एसी ई-बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) चालू नहीं किया गया है। इसकी वजह से इन बसों का करीब 15 दिन से पंजीकरण रुका हुआ है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि वीएलटीडी चालू करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा जा चुका है।कटघर स्थित वर्कशाप में 20 से अधिक एसी ई-बसें खड़ी हैं। इसमें से मुरादाबाद-दिल्ली रूट पर चार एसी ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। परिवहन निगम ने छह बसों के पंजीकरण के लिए परिवहन विभाग में आवेदन किया है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय से वीएलटीडी चालू नहीं किया गया है। इसकी वजह से पंजीकरण रुका है। बसों के रूट पर नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।सीनियर फोरमैन गजेंद्र सिंह का कहना है कि बसों में वीएलटीडी चालू करने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। ई-बसों को चार्ज करने के लिए वर्कशाप में चार चार्जिंग प्वाइंट लगाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए दो ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। चार्जिंग प्वाइंट लगाने के बाद दिल्ली रूट पर ई-बसें और बढ़ा दी जाएंगी। ब्यूरो
#VLTDNotOperationalInSixACE-buses #RegistrationHalted #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 02:41 IST
Moradabad News: छह एसी ई-बसों में वीएलटीडी चालू नहीं, पंजीकरण रुका #VLTDNotOperationalInSixACE-buses #RegistrationHalted #VaranasiLiveNews
