Agra News: विविधा क्रिकेट अकादमी जीता, समर्थ चौहान बने मैच के नायक

आगरा। विविधा क्रिकेट अकादमी की ओर से पालीवाल पार्क स्थित मुफीद ए आम कॉलेज के मैदान में आयोजित तीन मैचों की शृंखला के दूसरे मुकाबले में विविधा क्रिकेट अकादमी ने एसबीएस को 43 रन से पराजित कर दिया। मैच में समर्थ चौहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए और जीत के नायक बने। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विविधा क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। नमन चौहान ने 80, वंशिका रघुवंशी ने 45, अनिक और दर्श जुरैल ने 14-14 व शिवम चतुर्वेदी ने 11 रन बनाए। एसबीएस की ओर से मानवेंद्र बघेल और विनय ठैनुआ ने दो-दो विकेट लिए, जबकि हिमांशु और यश ठाकुर को एक-एक सफलता मिली। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीएस की टीम 31.1 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अंश प्रताप सिंह ने 81 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। जतिन ने 17 और मानवेंद्र बघेल ने 12 रन बनाए। विविधा क्रिकेट अकादमी की ओर से समर्थ चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। अनिक ने तीन और सोहम सक्सेना ने एक विकेट लिया। अकादमी के अध्यक्ष समीर चतुर्वेदी और कोच राहुल प्रजापति ने समर्थ चौहान को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान नमन चौहान, वंशिका रघुवंशी, समर्थ चौहान, अंश प्रताप सिंह, मानवेंद्र बघेल, शिवम चतुर्वेदी, सोहम सक्सेना, दर्श जुरैल, विनय ठैनुआ, यश ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद

#VividhaCricketAcademyWins;SamarthChauhanEmergesAsTheHeroOfTheMatch. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 02:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: विविधा क्रिकेट अकादमी जीता, समर्थ चौहान बने मैच के नायक #VividhaCricketAcademyWins;SamarthChauhanEmergesAsTheHeroOfTheMatch. #VaranasiLiveNews