थाईलैंड के फूलों से महकेगा विश्वनाथ धाम: 15 हजार दीप जलेंगे, देव दीपावली की तैयारी; दिव्य-भव्य सजावट होगी

गंगा के घाटों पर दीपों की कतार और आसमान में आतिशबाजी के बीच देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ का धाम भी अलौकिक छटा बिखेरेगा। इस बार श्री काशी विश्वनाथ धाम को 17 तरह के देसी-विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। परिसर में 15 हजार से अधिक दीप जलेंगे। रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और फूलों से बनी रंगोलियां उत्सव की सुंदरता में चार चांद लगाएंगी। खास बात यह होगी कि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को सिर्फ भव्य सजावट ही नहीं, बल्कि सुगम दर्शन और बेहतर आतिथ्य का अनुभव भी मिलेगा। देव दीपावली पर काशी में घरों से लेकर मंदिरों और गंगा घाटों तक दीपोत्सव की रौनक रहेगी। इसी क्रम में श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्यम मिश्र ने बताया कि धाम को सजाने के लिए कोलकाता और बंगलूरू के अलावा थाईलैंड से भी फूल मंगाए गए हैं। सुगंधित पुष्पों से परिसर के विभिन्न हिस्सों को सजाया जाएगा। फूलों से आकर्षक रंगोलियां भी बनाई जाएंगी।

#CityStates #Varanasi #KashiVishwanathDham #DevDeepawali #VaranasiNews #KashiTemple #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 21, 2026, 23:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




थाईलैंड के फूलों से महकेगा विश्वनाथ धाम: 15 हजार दीप जलेंगे, देव दीपावली की तैयारी; दिव्य-भव्य सजावट होगी #CityStates #Varanasi #KashiVishwanathDham #DevDeepawali #VaranasiNews #KashiTemple #VaranasiLiveNews