Panipat News: विश्व जागृति मिशन ने नागरिक अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

पानीपत। विश्व जागृति मिशन ने शुक्रवार को सुधांशु महाराज के अवतरण दिवस पर जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल मरीजों को फल वितरित किए गए। फल वितरण कार्यक्रम में जन सेवा दल के महामंत्री चमन लाल गुलाटी व उनके सभी सदस्यों ने सहयोग किया। मिशन के प्रवक्ता भीम डुडेजा ने बताया कि शनिवार को सुबह रविंद्रा अस्पताल, मॉडल टाउन के बाहर व मेन बाजार में दुकानोंं के बाहर मीठे पानी की छबील लगाई जाएगी। साथ ही सभी गुरु और भक्तजन मुख्य अवतरण दिवस में शामिल होने के लिए आनंद धाम आश्रम दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में आश्रम में प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा प्रभारी आरएनरावल, प्रधान डॉ. जगजीत आहूजा, यशपाल चौधरी, इंद्र चुघ, गिरीश अरोड़ा, जगदीश खुराना, अशोक अरोड़ा व लेखराज जताना मौजूद रहे। संवाद

#VishwaJagritiMissionDistributedFruitsToThePatientsInTheCivilHospital. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 03:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: विश्व जागृति मिशन ने नागरिक अस्पताल में मरीजों को बांटे फल #VishwaJagritiMissionDistributedFruitsToThePatientsInTheCivilHospital. #VaranasiLiveNews