UP: फिल्मी अंदाज में विनीत की हत्या, पहले मांगी बियर, फिर गोलियों से शरीर कर दिया छलनी; एक करोड़ की रंगदारी

UP News:गाजीपुर शहर में होटल के बाहर बदमाशों ने पहले बियर खरीदने का बहाना बनाया और फिर कारोबारी के पुत्र विनीत राय को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वारदात की शैली से साफ है कि हमलावर पूरी तैयारी और योजना के साथ पहुंचे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल बिंदु के संचालक आलोक राय और अरविंद राय सगे भाई हैं। दोनों ने वर्ष 2012 में करीब एक बीघा भूमि पर होटल का निर्माण कराया था। करीब 50 कमरों वाले इस होटल का प्रबंधन आलोक राय का बड़ा बेटा विनीत राय संभालता था। एमएससी और डी-फार्मा की पढ़ाई करने के बाद वह व्यवसाय से जुड़ गया था और इन दिनों होटल के नवीनीकरण का कार्य भी देख रहा था। उसकी शादी पिछले वर्ष 18 मई को हुई थी।

#CityStates #Varanasi #Ghazipur #GhazipurPolice #GhazipurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 00:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: फिल्मी अंदाज में विनीत की हत्या, पहले मांगी बियर, फिर गोलियों से शरीर कर दिया छलनी; एक करोड़ की रंगदारी #CityStates #Varanasi #Ghazipur #GhazipurPolice #GhazipurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews