सोना लूटकांड: सोशल मीडिया विक्टर विनय के नाम से था सिपाही का भौकाल, लग्जरी लाइफस्टाइल का दिखाता था जलवे
लखनऊ में दिल्ली के सराफा कारोबारी से सोना लूट के मामले में जांच के घेरे में आया लाइन बाजार थाने का सिपाही विनय शंकर सोशल मीडिया पर सक्रिय था। सोशल मीडिया पर उसकी पहचान विक्टर विनय के नाम से थी। रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के मेहरौरा निवासी विनय साल 2019 में आरक्षी बना था। वह बीते दो साल से लाइन बाजार थाने में तैनात था। इन दिनों कमर दर्द से परेशान था। सोशल मीडिया पर उसकी पहचान इनफ्लुएंसर के तौर पर भी थी। वह अलग-अलग नामों से तीन इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। इनमें विक्टर विनय और क्रेजी विनय नाम के अकाउंट के बारे में पुलिस को पता चला है। विनय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट आईफोन के साथ तस्वीरें और उसकी भौकाल वाली जिंदगी की झलक दिखाई देती है। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर व्हाट्सएप नंबर भी सार्वजनिक कर रखा था। अब करोड़ों रुपये की कथित लूट के मामले में नाम सामने आने के बाद उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल भी चर्चा में है।
#CityStates #Jaunpur #Varanasi #ConstableVinayShankar #GoldRobberyLucknow #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 07:49 IST
सोना लूटकांड: सोशल मीडिया विक्टर विनय के नाम से था सिपाही का भौकाल, लग्जरी लाइफस्टाइल का दिखाता था जलवे #CityStates #Jaunpur #Varanasi #ConstableVinayShankar #GoldRobberyLucknow #UpNews #VaranasiLiveNews
