Kangra News: घट्टा टोल प्लाजा के विरोध में ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, दो घंटे ठप रहा यातायात

कांगड़ा। घट्टा टोल प्लाजा को अन्यत्र स्थानांतरित करने और पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाली पंचायतों के वाहनों को टोल शुल्क से छूट देने की मांग को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर उतर आए।टोल प्लाजा हटाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। इससे टोल के दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए, जबकि कई एंबुलेंस भी जाम में अटक गईं।प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद 14 नवंबर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिकारियों के साथ बैठक तय होने पर प्रदर्शन स्थगित हुआ। बैठक में मांगें पूरी नहीं होने पर 15 नवंबर से दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। विधायक पवन काजल भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे। परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, जिला परिषद सदस्य विनोद बराड़ सहित कई स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।संघर्ष समिति के अध्यक्ष पवी कुमार और अभिनव शर्मा ने कहा कि घट्टा टोल प्लाजा के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के वाहनों को टोल से पूरी तरह छूट दी जानी चाहिए। साथ ही टोल प्लाजा को यहां से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजाना टोल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण लंबे समय से अपनी मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।स्थिति को देखते हुए एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग, तहसीलदार प्रकाश ठाकुर और थाना प्रभारी आदर्श बरियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से यातायात बहाल करने की अपील की। इस दौरान टोल के संवेदक की ओर से भी करीब आधे घंटे तक टोल संचालन बंद करवाया गया, लेकिन ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी रहा।बाद में विधायक पवन काजल और एसडीएम के हस्तक्षेप से 14 नवंबर को एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, क्षेत्रीय अधिकारी, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के बीच बैठक करवाने पर सहमति बनी।एसडीएम ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की मांगों को बैठक में अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया और यातायात बहाल हो सका।वहीं, संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि 14 नवंबर को होने वाली बैठक में ग्रामीणों के हित में संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया तो 15 नवंबर से दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा।समिति अध्यक्ष ने कहा कि इस बार टोल प्लाजा पर हजारों की संख्या में ग्रामीण जुटेंगे और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने एक बार फिर पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय वाहनों को टोल शुल्क से छूट देने की मांग उठाई। घटटा टोल प्लाज़ा बंद होने के बाद लगी वाहनों की कतारें । जागरूक पाठक घटटा टोल प्लाज़ा बंद होने के बाद लगी वाहनों की कतारें । जागरूक पाठक

#VillagersStagedARoadBlockadeInProtestAgainstTheGhattaTollPlaza;TrafficRemainedStalledForTwoHours. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 01:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: घट्टा टोल प्लाजा के विरोध में ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, दो घंटे ठप रहा यातायात #VillagersStagedARoadBlockadeInProtestAgainstTheGhattaTollPlaza;TrafficRemainedStalledForTwoHours. #VaranasiLiveNews