Kaithal News: कचरा प्रबंधन प्लांट हटाने की मांग के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना
कैथल। खुराना रोड़ स्थित कचरा प्रबंधन प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 34वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर उनकी आपत्तियों की अनदेखी कर प्लांट में लगातार कचरा डलवाने का आरोप लगाया। धरने का नेतृत्व कर रहे दयाल सिंह मलिक ने कहा कि उपायुक्त ने लिखित में देने कहा था, लेकिन उन बातों को कईं दिन बीत चुके हैं। न तो डीसी ने कोई कार्रवाई की और न ही कोई अन्य अधिकारी इस संबंध में अब बात कर रहा है। इनको मतलब सिर्फ कचरा डालने से था जो इन्होंने जबरदस्ती डालना शुरू कर दिया है, जबकि अधिकारियों को मालूम है कि ये प्लांट नियमों को पूरा नहीं करता। ये प्लांट पूरी तरह से अवैध है और इसको तुरंत बंद किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्लांट को ऐसे स्थान पर स्थापित किया जाए, जहां पर्यावरणीय मानकों और निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन हो। उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक धरना और आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
#VillagersStagedAProtestDemandingTheRemovalOfTheWasteManagementPlant. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 06:02 IST
Kaithal News: कचरा प्रबंधन प्लांट हटाने की मांग के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना #VillagersStagedAProtestDemandingTheRemovalOfTheWasteManagementPlant. #VaranasiLiveNews
