Chamba News: डंगे का निर्माण धीमी गति से होने पर ग्रामीणों में रोष
फरवरी में बारिश से जमींदोज हुआ है सड़क का डंगातीन पंचायतों की 3200 की आबादी को हो रही दिक्कतसंवाद न्यूज एजेंसीचनेड़ (चंबा)। चनेड़ जीरो पॉइंट से चनेड़-पंजोह-चीलबंगला मार्ग पर फरवरी में गिरे डंगे का निर्माण कार्य धीमी गति से चला हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी बारिश के दौरान फरवरी में गांव की सड़क का डंगा गिर चुका है। बावजूद इसके दो माह बाद भी डंगे को दुरुस्त करने में लोक निर्माण विभाग कामयाब नहीं हो पाया है। सबसे बड़ी मुसीबत बच्चों को रोजाना स्कूल पहुंचाने और वापस लाने में हो रही है। गांव के बच्चों को परिजन अपने साथ ले जाकर गिरे डंगे के रास्ते में बची पगडंडी से दूसरी ओर पहुंचाने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने विभाग को चेताया कि यदि डंगे के निर्माण कार्य को गति नहीं दी गई तो वे सड़क पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इसके लिए विभाग ही पूरी तरह से जिम्मेदार होगा। ग्रामीणों अमित कुमार, शिव कुमार, नीटू कुमार, रमेश कुमार, विक्की, धवन कुमार, प्रमोद कुमार, बुधिया राम, चतरो राम, संजीव कुमार आदि ने बताया कि चनेड़ जीरो पॉइंट से तीन पंचायतों को जोड़ने के लिए सड़क बनी है। इससे क्षेत्र के चनेड़, मिल्ला, निहुई, सेरु, चमडोली, चनेड़ा, कुपाहड़ी, टिटका, पंजोह, परोह समेत अन्य गांवों को लाभ मिलता है। बीते दो माह पूर्व बारिश के कारण सड़क का डंगा गिर चुका है। इस कारण क्षेत्र की 3200 के करीब आबादी को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को अवगत करवाने के बाद विभाग की ओर से डंगे लगाने का कार्य ठेकेदार को आवंटित किया गया है। बावजूद इसके वर्तमान समय में डंगा लगाने का कार्य कछुए की चाल से किया जा रहा है। इसके आगामी दो से तीन माह बाद ही पूरा होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को गति देने की मांग की है।लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि भरमौर-पठानकोट हाईवे के नीचे से नींव निकालकर काम किया जा रहा है। ठेकेदार को कार्य को गति देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
#VillagersAngryOverSlowConstructionOfDanga #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 16:38 IST
Chamba News: डंगे का निर्माण धीमी गति से होने पर ग्रामीणों में रोष #VillagersAngryOverSlowConstructionOfDanga #VaranasiLiveNews
