Roorkee News: प्रधान पति ने भाई को मारी गोली, जांच तेज
कोतवाली क्षेत्र के बाजूहेड़ी गांव में बृहस्पतिवार देर रात आपसी विवाद के दौरान प्रधान पति के अपने सगे भाई को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। गंभीर रूप से घायल राजेश उर्फ राजू सैनी को रुड़की के निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली हैबाजूहेड़ी गांव निवासी प्रधान पति किशोर सैनी और उसके भाइयों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से भाई राजेश उर्फ राजू सैनी (50) पर गोली चला दी और फरार हो गया।गोली लगने से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर भगवानपुर सीओ सुमित पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शुक्रवार को भी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और अपने स्तर से मामले की जांच जारी रखी। सीओ ने बताया कि अब तक घायल पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#VillageHead'sHusbandShootsBrother;InvestigationIntensifies #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 14:52 IST
Roorkee News: प्रधान पति ने भाई को मारी गोली, जांच तेज #VillageHead'sHusbandShootsBrother;InvestigationIntensifies #VaranasiLiveNews
