Bus Accident: एसडीआरफ और एंबुलेंस पहुंची लेट, तो राहगीर व स्थानीय लोग बने 'संकट मोचन', तस्वीरें

हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर मंगलवार कोहुए सड़क हादसे में सरकारी सिस्टम पूरी तरह से फेल नजर आया। स्थिति यह रही कि एसडीआरफ और एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी समय लग गया। इस बीच जौनसार बावर के स्थानीय ग्रामीण और राहगीर संकटमोचक बने। ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत बचाव कार्य शुरू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला, उन्हें निजी और यात्री वाहनों से उपचार के लिए अस्पतालों भी भिजवाया। डाकपत्थर और त्यूणी दोनों स्थानों से घटनास्थल की दूरी 60 किलोमीटर है। चकराता से घटनास्थल 36 किलोमीटर दूर है, वहीं देहरादून से घटनास्थल की दूरी करीब 99 किलोमीटर है। ऐसे में एसडीआरएफ और एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी समय लग गया। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और क्वानू के चिकित्सकों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इस बीच मार्ग से गुजर लोगों ने घायलोंं को अपने निजी वाहनों में बैठाया। यूटिलिटी और मैक्स चालकों ने भी संकट के समय में मदद के लिए हाथ बढ़ाए। निजी वाहनों, यूटिलिटी और मैक्स वाहनों से ही अधिकतर यात्री अस्पताल पहुंचे। Uttarakhand:विकासनगर में बड़ा हादसा, यात्रियों को लेकर जा रही बसखाई में गिरी,तीन की मौत, 33 घायल

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #VikasnagarBusAccident #Sdrf #DehradunBusAccident #BusAccident #Ici1 #CitySpecial #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 00:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bus Accident: एसडीआरफ और एंबुलेंस पहुंची लेट, तो राहगीर व स्थानीय लोग बने 'संकट मोचन', तस्वीरें #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #VikasnagarBusAccident #Sdrf #DehradunBusAccident #BusAccident #Ici1 #CitySpecial #VaranasiLiveNews