दहाड़ के बाद विजय वर्मा ने क्यों ठुकराईं सीरियल किलर की भूमिकाएं? निगेटिव किरदारों को लेकर कही ये बात
विजय वर्मा इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज मटका किंग के प्रमोशन में जुटे हैं। इसी दौरान विजय वर्मा ने बताया कि सस्पेंस-क्राइम सीरीज दहाड़ में सीरियल किलर की निगेटिव भूमिका निभाने के बाद, उन्हें कई इसी तरह के रोल ऑफर होने लगे थे। हालांकि, एक्टर ने इस तरह के किरदारों को इनकार कर दिया। अब उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने दहाड़ के सफल होने और अपने किरदार के लिए तारीफ मिलने के बावजूद इस तरह के किरदारों से दूरी बना ली दोहराव से बचने के लिए ठुकराईं सीरियल किलर की भूमिकाएं इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान विजय वर्मा ने अपने किरदारों के चयन को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि दहाड़ के बाद मुझे कई सीरियल किलर की भूमिकाएं मिलीं, जिन्हें मैंने ठुकरा दिया। क्योंकि मैंने एक ऐसी भूमिका निभाई थी और मुझे लगा कि मैं उसमें अच्छा था। इसलिए मैं उसे दोहराना नहीं चाहता था। यह फैसला एक ही जैसे किरदारों से बचने और अलग-अलग तरह के किरदारों को तलाशने की उम्मीद से लिया था। भले ही इसके लिए मुझे उन किरदारों से दूरी बनानी पड़े, जिन्होंने मुझे सफलता और तारीफ दिलाई थी।
#Bollywood #International #National #VijayVarma #VijayVarmaInDahaad #DahaadWebSeries #DahaadSeriesStory #VijayVarmaAsSerialKiller #VijayVarmaNegativeRoles #VijayVarmaCharacters #VijayVarmaInMatkaKing #MatkaKingReleaseDate #WebSeriesMatkaKing #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 18:02 IST
दहाड़ के बाद विजय वर्मा ने क्यों ठुकराईं सीरियल किलर की भूमिकाएं? निगेटिव किरदारों को लेकर कही ये बात #Bollywood #International #National #VijayVarma #VijayVarmaInDahaad #DahaadWebSeries #DahaadSeriesStory #VijayVarmaAsSerialKiller #VijayVarmaNegativeRoles #VijayVarmaCharacters #VijayVarmaInMatkaKing #MatkaKingReleaseDate #WebSeriesMatkaKing #VaranasiLiveNews
