Meerut News: विद्या क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीता

मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान में सोमवार को विद्या क्रिकेट एकेडमी और सीनियर-11 टीम के बीच किक्रेट मैच खेला गया। इसमें विद्या क्रिकेट एकेडमी ने सीनियर-11 टीम को 72 रनों से हराया। विद्या क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में छह विकेट खोकर 282 रन बनाए। इसमें निखिल ने 136 और आदित्य ने 88 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीनियर-11 की पूरी टीम 210 रनों पर सिमट गई। अक्की ने 64 रन बनाकर टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंकित ने तीन, अर्नव और आरव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच निखिल (विद्या क्रिकेट एकेडमी) को चुना गया। संवाद

#VidyaCricketAcademyWonTheMatch #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 18:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: विद्या क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीता #VidyaCricketAcademyWonTheMatch #VaranasiLiveNews