Dehradun News: विदुषी निशंक ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ को सम्मेलन में आने का दिया न्योता
- लेखक ग्राम की निदेशक विदुषी निशंक ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से की मुलाकातमसूरी। लेखक ग्राम की निदेशक विदुषी निशंक ने मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से मुलाकात की। इस दौरान साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। विदुषी निशंक ने बताया कि उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक 120 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं। लेखक गांव की परिकल्पना और दूरदर्शी सोच भी उन्हीं की देन है। उनके साहित्यिक कृतित्व पर देश-विदेश में शोध हो रहे हैं और अनेक विद्वान उनके कार्यों पर पीएचडी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ को भारत के प्रथम लेखक गांव उत्तराखंड में आयोजित होने वाले आगामी वेद विश्व शांति सम्मेलन के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। बताया कि सम्मेलन भारतीय ज्ञान परंपरा, वेद संस्कृति और विश्व शांति के संदेश को एक वैश्विक मंच प्रदान करने की ऐतिहासिक पहल है। इस अवसर पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता आर्यन देव आदि मौजूद रहे। संवाद
#DehradunNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 09, 2025, 20:25 IST
Dehradun News: विदुषी निशंक ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ को सम्मेलन में आने का दिया न्योता #DehradunNews #VaranasiLiveNews
