झांसी विकास भवन में महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, मामलों से संबंधित विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

विकास भवन में मंगलवार को आयोजित महिला आयोग की जनसुनवाई के दाैरान माहाैल भावुक हो उठा, जब शाहजहांपुर थाना क्षेत्र की एक युवती अपनी पीड़ा बताते हुए रो पड़ी। उसने आरोप लगाया कि गांव के ही शादीशुदा बिजली कर्मचारी ने उसके साथ लंबे समय तक शोषण किया, जिसके कारण वह नौ माह की गर्भवती है। युवती ने बताया कि अब आरोपी न तो उससे शादी कर रहा है और न ही किसी प्रकार की सहायता दे रहा है, उलटे उससे पैसे भी ले लिए गए। मले को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग की सदस्या अनुपमा लोधी ने मौके पर मौजूद सीओ पीयूष पांडेय को तत्काल संबंधित थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र से आई एक अन्य 45 वर्षीय महिला ने भी अपनी पीड़ा साझा की। उसने आरोप लगाया कि कर्ज लेने के सिलसिले में संपर्क करने पर दो व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कुल 20 अन्य प्रकरण भी सामने आए, जिनमें राजस्व से जुड़े 7, पुलिस विभाग के 12 और अन्य विभागों के मामले शामिल थे। सदस्या ने सभी मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

झांसी विकास भवन में महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, मामलों से संबंधित विभागों को दिए आवश्यक निर्देश #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 12:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झांसी विकास भवन में महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, मामलों से संबंधित विभागों को दिए आवश्यक निर्देश #VaranasiLiveNews