Meerut News: सड़क हादसे में घायल किसान राजकुमार की मौत
बहसूमा। कस्बे के मोहल्ला मार्कपुरिया निवासी राजकुमार (48) की मेरठ के जसवंत राय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 29 सितंबर को बाइक से मुजफ्फरनगर रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।परिजनों के मुताबिक, राजकुमार ने वर्ष 2015 में सिपाही के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह परिवार के साथ रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। बड़े भाई पिंटू, प्रवीण और छोटे भाई अरविंद समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ----
#FarmerRajkumar #InjuredInARoadAccident #Dies. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 04, 2026, 17:09 IST
Meerut News: सड़क हादसे में घायल किसान राजकुमार की मौत #FarmerRajkumar #InjuredInARoadAccident #Dies. #VaranasiLiveNews
