फतेहाबाद: बारिश के चलते स्कूल व अन्य सरकारी संस्थानों में घुसा पानी
शहर में देर रात्रि से हो रही तेज बारिश के चलते शहर के निचले स्थल पूरी तरह से जल मग्न हो गए हैं। बारिश के चलते टोहाना के बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल, सदर थाना व अनाज मंडी स्थित सरकारी स्कूल में पानी जमा हो गया है। सरकारी स्कूल में पानी स्कूल प्रिंसिपल व मौजूदा खंड शिक्षा अधिकारी सत्यपाल फोगाट के कार्यालय में भी घुस चुका है। वहीं, स्कूल की अनेक कक्षाओं में पानी भरा हुआ है जिससे स्कूल स्टाफ को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह सुबह के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई करने के लिए आए लेकिन कुछ बच्चे जलभराव होने के चलते घर वापस चले गए।
फतेहाबाद: बारिश के चलते स्कूल व अन्य सरकारी संस्थानों में घुसा पानी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 25, 2025, 10:37 IST
फतेहाबाद: बारिश के चलते स्कूल व अन्य सरकारी संस्थानों में घुसा पानी #VaranasiLiveNews
