कांग्रेस का एसआईआर पर हमला: अनंत दहिया बोले- सरकार वोटों की चोरी कर रही , की दिल्ली रैली में जुटने की अपील

मेरठ में कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुढ़ाना गेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के पर्यवेक्षक अनंत दहिया ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ियां की जा रही हैं और लोगों के नाम बदले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। दहिया ने 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली में मेरठ से 10 हजार से अधिक कांग्रेसियों के शामिल होने का दावा भी किया। SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मेरठ। बुढ़ाना गेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के पर्यवेक्षक अनंत दहिया पहुंचे। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को प्रमुख मुद्दा बताते हुए मौजूदा सरकार पर निशाना साधा। दहिया ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बिना आईडी और नाम से जुड़ी स्पष्ट जानकारी के वोट बनाए जाने तथा एसआईआर प्रक्रिया में लोगों के नाम बदले जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने इसे राजनीतिक घालमेल बताते हुए कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगी। यह भी पढ़ें:मौसम अलर्ट: 29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड

#CityStates #Meerut #मेरठकांग्रेस #अनंतदहिया #Sirविवाद #वोटबचाओदेशबचाओअभियान #कांग्रेसदिल्लीरैली #MeerutCongressNews #मतदातासूचीपुनरीक्षण #गौरवभाटी #रंजनशर्मा #उत्तरप्रदेशराजनीति #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 09:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कांग्रेस का एसआईआर पर हमला: अनंत दहिया बोले- सरकार वोटों की चोरी कर रही , की दिल्ली रैली में जुटने की अपील #CityStates #Meerut #मेरठकांग्रेस #अनंतदहिया #Sirविवाद #वोटबचाओदेशबचाओअभियान #कांग्रेसदिल्लीरैली #MeerutCongressNews #मतदातासूचीपुनरीक्षण #गौरवभाटी #रंजनशर्मा #उत्तरप्रदेशराजनीति #VaranasiLiveNews