बहादुरगढ़ अदालत परिसर में बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान जारी

अदालत परिसर में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव को लेकर बुधवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। सुबह से ही वकीलों में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। बहादुरगढ़ में कुल 703 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 100 से अधिक अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। इस चुनाव में बार काउंसिल का सदस्य बनने के लिए कुल 157 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि कुल 25 सदस्यों का चयन किया जाना है। मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा, जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव को लेकर वकीलों में खासा उत्साह और सक्रियता देखने को मिल रही है।

बहादुरगढ़ अदालत परिसर में बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान जारी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 12:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बहादुरगढ़ अदालत परिसर में बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान जारी #VaranasiLiveNews