भिवानी: दिग्विजय चौटाला का किसी ने नहीं किया पीछा, वे झूठ बोल रहे; ग्रामीणों ने जारी किया सीसीटीवी फुटेज

गांव बामला में रविवार को एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के खिलाफ मोर्चा खोला। ग्रामीणों ने कहा कि दिग्विजय चौटाला ने गांव बामला को बदनाम करने का काम किया है। दिग्विजय चौटाला का किसी ने भी पीछा नहीं किया था। वे झूठ बोल रहे है। इसलिए उन्हें गांव से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, हाल ही में दिग्विजय चौटाला ने भिवानी पहुंचने पर बयान दिया था कि भिवानी आते समय भी मेरा बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी ने पीछा किया। जिस पर मैंने एसपी भिवानी को फोन पर शिकायत दी थी वो पुलिस की बिना नंबर व काले शीशे की गाड़ी थी, हम वीडियो बनाने लगे तो वो गांव बामला में घुस गए। इस बयान के बाद रविवार को गांव बामला में पंचायत हुई। पंचायत में सुधीर पहलवान बामला, जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल, बामला-1 के सरपंच प्रतिनिधि सुरेश, बामला-2 के सरपंच प्रतिनिधि अभिषेक उर्फ नेस्सी, बामला कमेटी प्रधान सुंदर ग्रेवाल, ग्रेवाल खाप प्रधान जगबीर ग्रेवाल, बलबीर दुहन, डॉ. मनफूल, सूबेदार बलवान, बलबीर पूनिया, ठेकेदार सुकरमपाल, धर्मबीर नागर मौजूद रहे। पंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि दिग्विजय चौटाला ने गांव बामला का नाम बदनाम करने का काम किया है। अगर सच्चाई में दिग्विजय चौटाला का किसी ने पीछा किया था तो वे गांव बामला में रुककर मदद मांग सकते थे। यहां उनकी मदद की जाती। गांव के लोग मददगार है और राहगीर की भी मदद करते हैं। दिग्विजय चौटाला के तो कई लोग यहां पर जाने पहचान के हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दिग्विजय ने पता नहीं किस मंशा के कारण यह बयान दिया। उसके लिए दिग्विजय चौटाला को गांव से माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा गांव के लोग आगे कदम उठाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में सीसीटीवी लगवाए गए हैं। उन्होंने एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया। साथ ही, कहा कि सीसीटीवी में दिग्विजय चौटाला का कोई भी पीछा करते हुए दिखाई नहीं दे रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दिग्विजय चौटाला के काफिले का किसी ने पीछा नहीं किया। सीसीटीवी में कोई भी संदिग्ध गाड़ी पीछा करते हुए नहीं दिखाई दे रही। जो गांव बामला में घुसी हो। इस तरह के बयान से गांव का नाम बदनाम किया गया है। जिसका वे विरोध करते हैं।

भिवानी: दिग्विजय चौटाला का किसी ने नहीं किया पीछा, वे झूठ बोल रहे; ग्रामीणों ने जारी किया सीसीटीवी फुटेज #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 15:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी: दिग्विजय चौटाला का किसी ने नहीं किया पीछा, वे झूठ बोल रहे; ग्रामीणों ने जारी किया सीसीटीवी फुटेज #VaranasiLiveNews