कानपुर: करंट की चपेट में आया इलेक्ट्रिशियन, 15 फीट नीचे सड़क पर गिरा, हैलट अस्पताल में मौत, साले ने लगाया आरोप

कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के आनंद विहार में बुधवार दोपहर बिजली की मरम्मत करने गए इलेक्ट्रिशियन अशोक कुमार (47) करंट की चपेट में आकर करीब 15 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे। गंभीर हालत में परिजन उन्हें हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अशोक के परिवार में पत्नी श्यामा देवी और बेटियां प्रिया व प्राची हैं। अशोक के साले लालू का आरोप है कि बुधवार दोपहर अशोक घर पर सो रहे थे। इसी दौरान इलाके में रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर की बिजली खराब होने की बात कहकर उन्हें बुलाने पहुंचा। आरोप है कि अशोक ने जाने से मना किया, लेकिन वह उन्हें जबरन अपने साथ ले गया। इसके बाद टूटी सीढ़ी के सहारे बिजली के खंभे पर चढ़ाकर मरम्मत कराने लगा।

#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 01, 2026, 09:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: करंट की चपेट में आया इलेक्ट्रिशियन, 15 फीट नीचे सड़क पर गिरा, हैलट अस्पताल में मौत, साले ने लगाया आरोप #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews