विक्रमादित्य सिंह बोले- भुभू जोत टनल को सैद्धांतिक मंजूरी, ईरान युद्ध से प्रदेश में महंगी हुई सड़कों की टायरिंग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बहुप्रतीक्षित भुभू जोत टनल के निर्माण को केंद्र से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इसकी डीपीआर तैयार हो रही है। यह टनल जोगिंद्रनगर को कुल्लू की लगघाटी से जोड़ेगी, जो सामरिक, रक्षा और पर्यटन की दृष्टि से एक मील का पत्थर साबित होगी। जोगिंद्रनगर दौरे पर पहुंचे मंत्री ने कहा कि मंडी जिले और इस क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि ईरान युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड और बिटुमन के दाम काफी बढ़ गए हैं। इससे प्रदेश में गर्मियों में होने वाले सड़कों की टायरिंग और मेटलिंग के काम प्रभावित हो रहे हैं। इसके लिए करीब 40 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट की जरूरत पड़ेगी। ठेकेदार पुराने रेट पर काम करने को तैयार नहीं हैं, जिसके समाधान के लिए केंद्र सरकार से आर्थिक सहयोग मांगा गया है। स्थानीय विधायक प्रकाश राणा की ओर से लोक निर्माण विभाग पर लगाए गए 18 करोड़ रुपये के गबन के आरोपों पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच की गई है। कुछ खामियां सामने आई हैं, जिस पर विभागीय कार्रवाई जारी है। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार किसी भी तरह का भ्रष्टाचार या धांधली बर्दाश्त नहीं करेगी। आचार संहिता हटने के बाद लंबित सड़क मार्गों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह बोले- भुभू जोत टनल को सैद्धांतिक मंजूरी, ईरान युद्ध से प्रदेश में महंगी हुई सड़कों की टायरिंग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 17:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


विक्रमादित्य सिंह बोले- भुभू जोत टनल को सैद्धांतिक मंजूरी, ईरान युद्ध से प्रदेश में महंगी हुई सड़कों की टायरिंग #VaranasiLiveNews